फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: नवीन जयहिंद बोले- सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान कर दे, बंद कर दूंगा जनता दरबार

Sun, 10 Nov 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

नवीन जयहिंद ने रविवार को टूटे तंबू का अंतिम संस्कार किया। 17 नवंबर को सत्रहवीं की जाएगी।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जयहिंद सेना के कोर कमांडरों ने रविवार को नवीन जयहिंद के टूटे तंबू में बैठक की। यहां विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने अपने विचार रखे। उन्होंने टूटे तंबू का अंतिम संस्कार किया, साथ ही सेक्टर–6 में तंबू पर चले सरकार के बुलडोजर वाली जगह 17 नवंबर को तंबू की सत्रहवीं करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने कहा कि 36 बिरादरी की आवाज आखिरी सांस तक उठाई जाएगी। जनता दरबार भी इसी तरह लगेगा। सरकार को इतनी ही दिक्कत है तो जयहिंद को हरियाणा से तड़ीपार कर दे और अपने मंत्रियों और अधिकारियों से कहे कि वे जनता की समस्याओं का समाधान करें।

उन्होंने कहा कि तंबू की जगह पर किसी का कोई प्लाॅट नहीं था। वहां किसी का कब्जा भी नहीं था। आसपास हजारों पेड़–पौधे थे। सरकार इन पेड़ों को काटकर यहां प्लाॅट निकालना चाहती है तो यह सरकार की खराब नीति है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उस समाज से आते हैं, जिस समाज में पेड़–पौधों की रक्षा की जाती है। तंबू पर सरकार का बुलडोजर चलने को कोर कमांडरों ने कायराना हरकत ठहराया। कहा कि तंबू से लोगों की आवाज उठाई जाती थी। टूटे तंबू में पीजीआई के कच्चे कर्मचारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें