फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: हुड्डा खाप ने किया ओटीटी पर आई फिल्म का बहिष्कार, हत्या के संवाद में खाप का नाम जोड़ने से खफा

Sun, 10 Nov 2024 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

खाप के प्रधान बोले कि हुड्डा खाप में बेटियों के बराबर ही बहुओं को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि संवाद से हुड्डा शब्द को हटवाया जाए, सरकार को कार्रवाई के लिए एक माह का समय दिया है। बसंतपुर गांव में खाप के चबूतरे पर हुई पंचायत में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
पंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में गोहाना रोड पर बसंतपुर गांव में चबूतरे पर हुड्डा खाप की पंचायत हुई, इसमें हुड्डा गोत्र को जोड़कर फिल्म में किए गए अमर्यादित संवाद का कड़ा विरोध किया गया। मांग की गई कि फिल्म के संवाद में हुड्डा शब्द को हटवाया जाए।
विज्ञापन


खाप फिल्म का बहिष्कार करने के साथ ही सरकार से मांग करती है कि एक माह के अंदर फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर खाप कड़ा कदम उठाएगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

खाप के प्रधान व खिड़वाली के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश हुड्डा ने बताया कि फिल्म में अदालत के अंदर एक संवाद को हुड्डा गोत्र से जोड़ा गया है। हत्या आरोपी कहता है कि उनके पड़ोस में हुड्डा परिवार रहता था, जिन्होंने अपनी बहू को सड़क पर जिंदा जला दिया। इससे हुड्डा गोत्र बेहद आहत है, क्योंकि हुड्डा गोत्र में बहू को बेटी से भी ज्यादा प्यार दिया जाता है।
विज्ञापन


मामले को लेकर केंद्रीय प्रसारण मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलेंगे। अगर एक माह में सरकार ने कदम नहीं उठाया तो खाप कड़े कदम उठाएगी। पंचायत में खाप के महासचिव कृष्णलाल हुड्डा, सुरेंद्र हुड्डा व अन्य खाप के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें