फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव, ऑनलाइन आवेदन के बाद जमा कराना होगा हार्ड कॉपी

Mon, 30 May 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विश्वविद्यालय - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पिछले सत्र में हुई जद्दोजहद से सबक लेते हुए एमडीयू प्रशासन ने इस सत्र में प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया है। छात्रों को आनलाइन फार्म भरने के साथ ही अपने दस्तावेजों की हार्डकापी भी डिपार्टमेंट में जमा करानी होगी।
विज्ञापन

दरअसल, एमडीयू में प्रवेश के लिए अभी तक केवल आनलाइन फार्म ही भरना होता था। प्रवेश होने के बाद छात्र से उसके दस्तावेज लिए जाते थे। पिछले वर्ष एमडीयू के सिस्टम से कुछ छात्रों का डाटा खत्म हो गया था, जिस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। छात्रों ने भी इसके विरोध में हंगामा किया था। इस लापरवाही के बाद यूनिवर्सिटी ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव कर दिया। छात्रों को पहले आनलाइन फार्म भरना होगा, उसके बाद कंप्यूटर से निकली कापी और अन्य दस्तावेज अपने डिपार्टमेंट में जमा कराने होंगे। खास बात यह है कि जो भी विद्यार्थी दस्तावेज की हार्डकापी जमा नहीं कराएगा, उसका प्रवेश नहीं माना जाएगा।

यूनिवर्सिटी कैंपस में खोले जाएंगे बैंक काउंटर

यूनिवर्सिटी प्रशासन फीस जमा करने के लिए छात्रों को सुविधा देने जा रहा है। छात्रों को फीस जमा करने के लिए बैंक में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि कैंपस में ही बैंक काउंटर खोले जाएंगे। इससे यह फायदा होगा कि छात्र आनलाइन फार्म जमा कर तुरंत फीस जमा कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें