फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसिया आएंगे मलिक, तय होगी जाट आरक्षण आंदोलन की रणनीति

Sun, 19 Jun 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
जसिया में जाट समाज का धरना 14वें दिन भी रहा जारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जसिया में चल रहे जाट समाज के धरने को खत्म करने या आगे बढ़ाने के संबंध में रविवार को फैसला लिया जाएगा। दिल्ली में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक और प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। समिति के जिला उपाध्यक्ष विजय दीप पंघाल ने बताया कि रविवार को धरनास्थल पर यशपाल मलिक आएंगे। उसके बाद आंदोलन के बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले, जसिया में शनिवार को 14वें दिन भी जाट समाज का धरना जारी रहा। हालांकि धरना शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मंच से वक्ताओं ने घोषणा की थी कि 20 जून को अगर हाईकोर्ट से उनके हक में फैसला नहीं आया तो 21 जून को 50 हजार जाट धरनास्थल पर जुटेंगे और एक दिन की सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे। कहा गया था कि यह प्रदर्शन प्रदेश सरकार के खिलाफ  होगा। यह भी चेतावनी दी थी कि आंदोलन को 21 जून के बाद और बड़ा किया जाएगा। मंच से वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर ढीला रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया था। इस दौरान धरनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान पूरी तरह से मुस्तैद रहे।

रोहतक-पानीपत हाईवे पर जसिया चौक पर चल रहे धरने में शनिवार को भी पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों की अच्छी संख्या देखने को मिली। वक्ताओं ने जहां सरकार पर निशाना साधा, वहीं शाम के समय मनोरंजन के लिए धरनास्थल पर कुछ कलाकारों की टीम पहुंची। कलाकारों ने रागिनी और देशभक्ति के गीत गाकर धरनास्थल पर मौजूद लोगों का मनोरंजन किया गया। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष अशोक बल्हारा, महासचिव कृष्ण लाल हुड्डा, धर्मबीर, सोनू, इमरान, कृष्ण मलिक, तन्नू, रोशनी, दिनेश, हरज्ञान, राजेंद्र, लीलू, जागेराम, हरपाल, मुकेश, रघुवीर, तेजवीर, दीपेंद्र, अजय, रविंद्र कुलदीप, जगदीशए, शीशपाल, सचिन, ब्राहमनंद, रीना, कुशपाल, आनंद, अंगुरी देवी, रीतू, अजीत सिंह, मन्नू मौजूद रहे।
विज्ञापन


भूख हड़ताल करने वालों की हो रही नियमित स्वास्थ्य जांच

रोहतक। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जसिया में जाट आरक्षण के मुद्दे पर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर रहा है। इसके लिए एक बार डिप्टी सिविल सर्जन और दिन में दो बार मेडिकल आफिसर और अन्य स्टाफ की टीम नियुक्त की गई है। धरना स्थल पर किसी को समस्या न हो, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस एक आधुनिक एंबुलेंस भी तैनात की गई है। सामान्य अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि शनिवार शाम की जांच के दौरान डॉक्टरों की टीम ने सभी को सही बताया है। हम सुबह और शाम दो समय भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की जांच करा रहे हैं।

कांग्रेस नेता को बयान वापस लेने की चेतावनी

जसिया धरना कमेटी ने कांग्रेस नेता एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पीए रहे सुरेंद्र दहिया के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही धरना कमेटी ने दहिया खाप से अपील की है कि वह सुरेंद्र दहिया का बहिष्कार करे। मंच से वक्ताओं ने दहिया को अपना बयान वापस लेने की चेतावनी दी है।

चंडीगढ़ में बातचीत ड्रामा, ऐसे लोग धरनास्थल न आएं

धरना कमेटी ने मंच से कहा कि प्रदेश सरकार ने जिन प्रतिनिधियों को चंडीगढ़ में बुलाकर बातचीत करने का ड्रामा किया है, वह फेल हो गया है। धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने बताया कि कुछ लोगों ने बयान दिया है कि वह धरनास्थल पर जाकर धरना खत्म कराएंगे। कमेटी ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है कि वह धरना स्थल के आसपास भी न आएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें