फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा से फोर्स लगाकर जाटों को भड़का रही सरकार : खाप

Fri, 03 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
नांदल भवन में हुई सर्वखाप पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को नांदल भवन में सर्वखाप पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें खाप प्रतिनिधियों ने शांति और भाईचारे की अपील तो की, लेकिन आरोप लगाया कि दोबारा फोर्स तैनात कर सरकार जाटों को भड़का रही है।
विज्ञापन


बैठक में सतगामा प्रधान प्रकाश बुधवार ने कहा कि खापें प्रदेश में शांति और भाईचारा रखना चाहती हैं। सरकार को आरक्षण के लिए सही ढंग से पैरवी करनी चाहिए और इसे लागू कराने के लिए हर संभव प्रयास करे। इसे शेड्यूल-9 में डाला जाए। आरोप लगाया कि भाजपा नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर जाटों को आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं। नोटिस भेजकर प्रतिनिधियों को कानून का डर दिखाया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार व फोर्स ऐसा माहौल तैयार न करे, जिससे युवाओं में गलत संदेश जाए। समाज व सरकार दोनों को आगे बढ़कर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता रोहतक-84 खाप प्रधान हरदीप अहलावत ने की। इस मौके पर हुड्डा खाप प्रधान धर्मपाल हुड्डा, कुंडू खाप प्रतिनिधि महावीर कुंडू, महम चौबीसी प्रधान तुलसी ग्रेवाल, कैप्टन जगवीर मलिक और रामफल देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें