फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन के दौरान मारे गए युवकों के परिजनों को 29 को बांटे जाएंगे चेक

Thu, 05 May 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
मुआवजा - फोटो : getty
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए युवाओं के परिजनों को 29 मई को सहायता राशि के चेक बांटे जाएंगे। सांपला स्थित छोटूराम संग्राहलय में होने वाले प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में खाप प्रतिनिधियों सहित समाज के मौजिज लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को रोहतक, झज्जर और सोनीपत के खाप प्रतिनिधियों की बैठक में यह फैसला लिया गया।

अहलवात खाप के अध्यक्ष जयसिंह अहलावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि 8 मई को कैथल के बालू गांव में होने वाली खापों की पंचायत में इन तीनों जिले की खाप भी हिस्सा लेंगी। कहा गया कि केस रद्द करने, गिरफ्तारी नहीं करने और गिरफ्तार युवाओं को रिहा करने के अलावा सरकार मृतकों के परिवार से एक-एक सदस्य को नौकरी देने का वादा भी निभाए। आए दिन बिना किसी सबूत के युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। मृतकों को कितना चंदा दिया जाएगा, इसको लेकर रणबीर गढ़ी ने बताया कि 15 मई के बाद ही इसका फैसला होगा। इस अवसर पर दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, रोहतक 84 के प्रधान हरदीप अहलावत, तस्वीर राठी, रणधीर सरोहा, केदार सिंह, धर्मपाल, नांदल खाप प्रधान महेंद्र नांदल, प्रकाश प्रधान, कैप्टन जगबीर मलिक, इंद्र सिंह हुड्डा और रणबीर ओहल्याण मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें