फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फिल्म निर्माता सुभाष घई से लेकर क्रिकेटर जोगेंद्र शर्मा तक रहे कॉलेज के विद्यार्थी

विज्ञापन
09सीटीके27...वैश्य कॉलेज का भवन। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। आजादी से पहले से शिक्षा का उजाला फैला रहा वैश्य कॉलेज इस वर्ष अपना 80वां स्थापना दिवस मना रहा है। पिछले 79 वर्षों में यहां से कई नामी हस्तियां शिक्षा ग्रहण कर चुकी हैं। इसमें फिल्म निर्माता सुभाष घई, पूर्व क्रिकेटर राजेंद्र गोयल व जोगेंद्र शर्मा सरीखे अनेक नाम शामिल हैं। बंटवारे के समय लाहौर कॉलेज से अलग हुआ वाणिज्य संकाय इसी कॉलेज को मिला। काेर्स के 38 विद्यार्थी भी कॉलेज आए।
महात्मा गांधी के हाथों में नींव रखे जाने के बाद से वैश्य शिक्षण संस्था लगातार समाज में शिक्षा की अलख जगा रही है। वर्ष 1946 में कॉलेज शुरू हुआ तब मात्र सात विद्यार्थी थे। इसके बाद बंटवारे में कॉलेज को वाणिज्य संकाय व 38 विद्यार्थी भी मिले। इससे विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 45 हो गई। इनके लिए शुरू में वैश्य हाई स्कूल के ही चार कमरों में कक्षाएं लगाई गईं।
विज्ञापन

वर्ष 1949 के बाद कॉलेज को अपना भवन मिला। इसकी नींव 7 अप्रैल 1947 को रखी गई थी। वर्ष 2026 में स्थापना के 80 वर्ष पूरे कर रहे कॉलेज में अब 1400 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
1953 में बना था आधुनिक सभागार
कॉलेज में वर्ष 1953 में जुगल किशोर सभागार बना था। यह प्रदेश का सबसे आधुनिक सभागार था। इसके बाद 1966 में हरियाणा बनने के बाद कॉलेज को महाराजा अग्रसेन स्टेडियम मिला। यह मैदान रणजी मैचों का केंद्र था। यहां कई दिग्गजों ने अपने जीवन की अहम पारियां खेली।
विज्ञापन

कॉलेज इस वर्ष अपना 80वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसकी स्थापना 10 जून 1946 को हुई थी। पिछले 79 वर्षों में यहां से अनेक नामी लोग पढ़ाई करके निकले हैं। यहां क्रिकेट के भी कई सितारे तैयार हुए हैं।
- डॉ. संजय गुप्ता, प्राचार्य, वैश्य कॉलेज।

09सीटीके27...वैश्य कॉलेज का भवन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें