फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी में 100 करोड़ से बनेगा टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर

Fri, 27 May 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
pm modi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने अपने दो साल पूरे होने पर प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने की पहल की  है। रोहतक स्थिति आईएमटी में 20 एकड़ में टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। 100 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जल्द ही बजट जारी होगा। इससे उद्यमियों को टूल और कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए पंजाब या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यहां सब कुछ उपलब्ध होगा। इस तरह सरकार उद्योगपतियों को लुभाकर यहां निवेश बढ़ाने का प्रयास कर रही है, जिसका बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रदेश में अभी तक एक भी टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर नहीं है। उद्यमी लंबे समय से शहर में टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर बनाने की मांग कर रहे थे। छोटे से छोटे टूल को लेने के लिए उद्यमियों को दिल्ली और अन्य प्रदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था। टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर में कर्मचारियों को समय-समय पर ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे फैक्ट्री में किसी तरह का कोई हादसा होने से बचाया जा सके। इस ट्रेनिंग के लिए भी कर्मचारियों को पंजाब या दिल्ली भेजना पड़ता था। इसी कारण टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। विधायक मनीष ग्रोवर ने बताया कि केंद्र सरकार ने आईएमटी में टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए जल्द ही बजट भी जारी हो जाएगा और काम भी शुरू होगा। माना जा रहा है कि उद्यमियों को लुभाकर निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है, जिससे प्रदेश में निवेश को बढ़ाया जा सके। अब बड़ा सवाल यह है कि टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर कब तक तैयार होता है और उद्यमी उसका फायदा उठा पाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें