फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक को मिली राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी, स्केटिंग व बेसबॉल स्पर्धा की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राज्यस्तरीय स्कूली हॉकी, स्केटिंग व बेसबॉल स्पर्धा की जिला को मेजबानी मिली है। शिक्षा विभाग की ओर से राज्यस्तरीय खेलकूद गतिविधियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के अंदर तीन स्पर्धाएं 29 सितंबर से शुरू होंगी।
जिला सहायक शिक्षा-खेल अधिकारी संजय ने बताया कि राज्यस्तरीय खेल गतिविधियों का माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिले में 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक तीन स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इनमें हॉकी, स्केटिंग और बेसबॉल शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्केटिंग में महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले और हॉकी व बेसबॉल स्पर्धा में पुरुष वर्ग के मुकाबले जिले में होंगे। इन मुकाबलों में अंडर-14, 17 व 19 श्रेणी निर्धारित की गई। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यस्त होने के कारण जिलास्तरीय प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी नहीं किया गया। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का कैलेंडर में कुछ जानकारी शेष है। सोमवार को कार्य दिवस में जिले की गतिविधियों की जानकारी जारी भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें