फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को हुआ लकवा, अफसरों पर नहीं नियंत्रण : दुष्यंत चौटाला

Wed, 06 Jul 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
गीता पढ़ाने की योजना पर बोले कि फिर स्कूलों और मदरसों में फर्क क्या रहेगा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में अधिकारियों के तबादले पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए तंज कसा है। दुष्यंत ने कहा कि सरकार को लकवा मार गया है। उसका अफसरों पर कोई नियंत्रण नहीं है। इसलिए अफसर मनमानी करते हैं फिर उनका तबादला करना पड़ता है।
विज्ञापन


सांसद दुष्यंत चौटाला मंगलवार को आर्य नगर में इनेलो के हलका प्रधान राजेश सैनी के आवास पर पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस तरह गीता को स्कूलों में पढ़ाने की योजना है, उस तरह तो गुरु ग्रंथ साहिब को भी पढ़ाना चाहिए। जिस तरह मदरसों में धार्मिक शिक्षा दी जाती है, उसी तरह स्कूलों में होगा तो मदरसों और स्कूलों में फर्क क्या रह जाएगा? चौटाला ने केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार पर मोदी को घेरा। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भले ही गुड गवर्नेंस की बात करते हों, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं देता। उन्होंने यूपी चुनाव में फायदा लेने के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। यही वजह है कि यूपी से सबसे ज्यादा लोगों को शामिल किया।

संसद में उठाएंगे वित्तमंत्री के परिजनों को ठेके का मामला

दुष्यंत चौटाला ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर एक बार फिर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने परिवार वालों की फर्म को बिजली निगम में 500 करोड़ के ठेके दिलवा दिए। यह मामला दबने नहीं देंगे, बल्कि वित्तमंत्री की पूरी पोल जनता के सामने खोली जाएगी। इस मामले को संसद में उठाया जाएगा, जिससे वहां भी पता चल सके कि भाजपा के मंत्री प्रदेशों में किस तरह अपनों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें