फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक ने पानीपत को दो विकेट से हराया

Thu, 10 Apr 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब रोहतक एकादश व लक्ष्मी क्रिकेट अकादमी पानीपत एकादश के बीच वनडे मैच खेला गया।
विज्ञापन

मुकाबला लक्ष्मी क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पानीपत में खेला गया। गोयल एकादश रोहतक ने लक्ष्मी एकादश पानीपत को दो विकेट से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच में रितिका भारद्वाज को व आरव मलिक को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन

लक्ष्मी क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मी एकादश 174 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्मी एकादश की ओर से आरव मलिक ने 65 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से रीतिका भारद्वाज ने पांच विकेट लिए। अभिनव गुप्ता ने दो व हार्दिक ने एक विकेट लिया। जवाब में गोयल 37.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से साहित्य मलिक ने 54 व सुशांत सुमन ने 28 रन बनाए। लक्ष्मी एकादश की ओर से त्रिजल ने चार व लक्ष्य कादयान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें