फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में रोहतक ने बल्लबगढ़ को 28-7 से हराया

Fri, 26 Sep 2025 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। आयोजकों ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया।
विज्ञापन
04 एमडीयू में आयोजित इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता रेडर को रोकते कैचर ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. मंगलसेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हॉल में अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान जाट कॉलेज रोहतक ने अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ को 28-7 से हराया। वहीं, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय दुजाना को 37-15 से मात दी।
बतौर मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया और कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम भी है।
विज्ञापन



खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उनका उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना व विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को और सशक्त बनाना है। सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल सिंह ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। कबड्डी कोच विकास और उनकी टीम प्रतियोगिता का समन्वयन कर रहे हैं।
विज्ञापन



ये रहे परिणाम
कबड्डी मुकाबलों में सीआरए कॉलेज ने नेकी राम कॉलेज को 38-18 से, राजकीय महाविद्यालय खरखौदा ने राजकीय महाविद्यालय बदली को 36-21 से, राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने सैनी कॉलेज को 29-12 से, सीआरए कॉलेज ने गौड़ ब्राह्मण कॉलेज को 26-16 से, यूटीडी ने राजकीय महाविद्यालय खरखौदा को 31-5 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें