फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड: छह पीड़ितों को 58 दिन बाद मिला 11.58 लाख रुपये मुआवजा

Fri, 07 Aug 2026 08:13 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

9 जून को शहर के डी-पार्क पर शॉर्ट-सर्किट के चलते दो दशक का सबसे बड़ा हादसा हुआ था। इसमें तीन लोग जिंदा जल गए थे और 12 के करीब दुकानें आग नष्ट हो गई थीं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख व राज्यपाल ने दो-दो लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
छह पीड़ितों को 58 दिन बाद मिला 11.58 लाख रुपये मुआवजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के डी-पार्क अग्निकांड के 58 दिन बाद छह पीड़ितों को नगर निगम ने 11.58 लाख रुपये मुआवजा राशि दी है। दो जूस कॉर्नर मालिक, तीन रेहड़ी संचालक व एक जनरल स्टोर मालिक के बैंक खातों में वीरवार को राशि पहुंच गई। अब बचे आठ दुकानदारों की फाइल पर चंडीगढ़ मुख्यालय में निर्णय होना बाकी है। मुआवजा राशि मिलने से कोई पीड़ित खुश तो कोई नाखुश है।

9 जून को शहर के डी-पार्क पर शॉर्ट-सर्किट के चलते दो दशक का सबसे बड़ा हादसा हुआ था। इसमें तीन लोग जिंदा जल गए थे और 12 के करीब दुकानें आग नष्ट हो गई थीं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख व राज्यपाल ने दो-दो लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


आर्थिक नुकसान उठाने वाले दुकानदारों को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दी गई है। अब नगर निगम ने 2023 की पॉलिसी के तहत छह पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि जारी कर दी है।

यूं दी गई राशि
  • आनंद फ्रूट जूस मालिक : 2 लाख सीएम ने दिए, अब 2.35 लाख रुपये नगर निगम ने दिए।
  • सहगल फ्रूट जूस संचालक : 2 लाख सीएम ने दिए अब 2.35 लाख रुपये नगर निगम ने दिए।
  • देशबंधु जनरल स्टोर : पांच लाख सीएम ने दिए, अब 5.5 लाख रुपये नगर निगम ने दिए।
  • नारियल रेहड़ी संचालक : 50 हजार रुपये सीएम ने व 63 हजार रुपये नगर निगम ने दिए।
  • किचन ऑन व्हीकल संचालक : 50 हजार रुपये सीएम ने दिए और अब 75 हजार रुपये नगर निगम ने दिए।
  • अन्नपूर्णा भोजनालय : 50 हजार सीएम ने दिए और अब 45 हजार रुपये नगर निगम ने दिए।
विज्ञापन

53 लाख का नुकसान हुआ, मिले मात्र 10.05 लाख रुपये

देशबंधु जैन, मालिक देशबंधु जनरल स्टोर के मालिक देशबंधु जैन का कहना है कि आग लगने से उन्हें करीब 53 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावा अब 5.5 लाख रुपये निगम की तरफ से मिलने की सूचना मिली है। मुआवजे को लेकर मैं संतुष्ट नहीं हूं। निगम स्पष्ट करे उनको इतना कम मुआवजा क्यों मिला।

उम्मीद नहीं थी मदद की दूसरी किस्त मिलेगी

वहीं आनंद जूस कॉर्नर के मालिक विजय मलिका ने बताया कि मुआवजा दिलाने में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व व्यापारी नेता गुलशन निझावन व हैप्पी अनेजा का अहम सहयोग रहा। दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से मिले और अब नगर निगम की ओर से 2.35 लाख की मुआवजा राशि और मिल गई है। मैंने आर्थिक मदद की दूसरी किस्त मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।

संयुक्त आयुक्त एवं मुआवजा वितरण कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि छह पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावा आवेदन पर पूर्ण मुआवजा दे दिया गया है। सरकार की पॉलिसी के तहत राशि जारी की गई है। आठ पीड़ितों की राशि पर मुख्यालय स्तर पर निर्णय होना बाकी है। किसी से भेदभाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें