फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ले जाकर किन्नर बनाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 08 May 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
कलानौर में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। युवक ने पहले किसी अन्य किन्नर पर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया था, लेकिन अब उसने पहले वाले को निर्दोष बताते हुए एक दूसरे किन्नर और उसके साथी को आरोपी बताया है। युवक ने पुलिस को दिए शपथ पत्र में पूर्व आरोपी को निर्दोष बताया है। युवक ने शपथ पत्र में लिखा है कि दोनों आरोपियों के दबाव में उसने शिकायत दी थी। वह किन्नर निर्दोष है। पुलिस ने युवक से शपथ पत्र लेकर किन्नर और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रेलवे रोड वार्ड नंबर दो निवासी एक युवक ने कलानौर थाने में दिए शपथ पत्र में कहा है कि ज्ञानचंद और पायल किन्नर साथ रहते हैं। ज्ञानचंद किन्नरों को अपने पास रखता है। आरोप है कि दोनों उसे बहला फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले गए थे। वहां पर दोनों ने मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया। इसके बाद दबाव बनाकर एक अन्य किन्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। युवक का कहना है कि प्राइवेट पार्ट कटने से उसे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षति हुई है। युवक ने पुलिस से दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शपथ पत्र में युवक ने ज्ञानचंद और पायल किन्नर पर एक अन्य किन्नर के खिलाफ प्राइवेट पार्ट काटने की जबरन शिकायत दिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शपथ पत्र के आधार पर ज्ञानचंद और पायल किन्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

युवक के शपथ पत्र के आधार पर ज्ञानचंद और पायल किन्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोप सही पाए जाने पर गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश, एसएचओ, कलानौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें