फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक शहर का बढ़ा इंतजार, कलानौर की सात, महम व सांपला की दो-दो कॉलोनी अवैध

Fri, 02 Feb 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/कलानौर। प्रदेश सरकार ने वीरवार को तीसरे चरण में 264 कॉलोनियों को वैध किया है। इसमें कलानौर की सात, महम व सांपला की दो-दो कॉलोनी शामिल हैं, जबकि रोहतक शहर की एक भी कॉलोनी तीसरे चरण में वैध नहीं हुई।
विज्ञापन

नगर निगम रोहतक, महम, सांपला व कलानौर नगर पालिका एरिया में लगातार अवैध कॉलोनियों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर बार चुनाव से ठीक पहले सरकार अवैध कॉलोनियों को वैध करती हैं, ताकि लोगों को बिजली, पानी, सीवर, सड़क व दूसरी मूलभूत सुविधाएं दी जा सकें। पहले चरण में प्रदेश सरकार ने रोहतक निगम एरिया की नौ कॉलोनी वैध की थीं। इसके बाद दूसरे चरण में कंट्रोल एरिया में शामिल 23 कॉलोनी वैध की थीं। तीसरे चरण के लिए निगम ने 25 कॉलोनियों की सूची मुख्यालय भेजी थी, लेकिन अभी उनको वैध नहीं किया गया है।
कलानौर नगरपालिका ने 9 कॉलोनियों की भेजी थी लिस्ट
उधर, कलानौर नगर पालिका के अभियंता पंकज गर्ग ने बताया कि कलानौर नगरपालिका का क्षेत्रफल आबादी बढ़ चुका है। ऐसे में 9 काॅलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव आगे भेजा गया था, जिसमें से सात कालोनियां वैध हुई हैं। इनमें से जाट काॅलोनी, तहसील काॅलोनी, सैनीपुरा काॅलोनी, खातियों वाला मोहल्ला काॅलोनीभी शामिल हैं। कई कॉलाेनी अनुसूचित जनजातियों की वैध हुई हैं। उधर, महम व सांपला नगर पालिका क्षेत्र की दो-दो कॉलोनियां वैध की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें