सीएम मनोहर लाल खट्टर आने से पहले निरीक्षण करते विधायक और एसपी
- फोटो : amar ujala
सीएम मनोहर लाल खट्टर 17 जून को सुबह 10 बजे वैश्य कालेज के सभागार में रोहतक और झज्जर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को विधायक मनीष ग्रोवर, डीसी अतुल कुमार और एपी शशांक आनंद ने जिले के आला अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सीएम का हेलीकाप्टर कॉलेज कैंपस में ही उतरेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश भाटिया, प्रतिभा सुमन, जोगेंद्र सैनी, सुभाष शर्मा, सतीश रोहिल्ला, मदन सिंह और रवि नागपाल भी मौजूद रहे।