फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर दिल्ली की लड़की को मिलने के लिए बुलाया रोहतक, होटल में बंधक बना कराया देह व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। फेसबुक पर दोस्ती के झांसे में लेकर एक युवक ने दिल्ली की युवती को मिलने के लिए रोहतक बुलाया। यहां बुलाने के बाद लड़की को शीला बाईपास स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने युवती से उसका मोबाइल फोन सहित अन्य सामान छीन लिया और उसे बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद लड़की से देह व्यापार करवाने लगा। तीन दिन बाद यानि मंगलवार को लड़की के हाथ किसी तरह मोबाइल फोन लगा तो उसने दिल्ली निवासी अपनी बहन को फोन कर मदद मांगी। दूसरी बहन तत्काल रोहतक पहुंची और यहां महिला थाना पुलिस की मदद ली। महिला थाना पुलिस और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने होटल से एक अन्य को गिरफ्तार किया और पीड़ित को बंधन मुक्त करवा कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

महिला डीएसपी सुशीला ने बताया कि आरोपी और पीड़ित की दोस्ती करीब 6 माह पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों ने हाल ही में मिलने का प्लान बनाया। प्लान के तहत आरोपी ने पीड़ित को रोहतक बुलाया। पीड़ित लड़की 31 अक्तूबर को रोहतक आ गई थी। यहां लाने के बाद आरोपी ने लड़की को शीला बाईपास स्थित एक होटल में बंधक बना लिया। बंधक बनाकर पीड़ित से जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जाने लगा। मंगलवार को पीड़ित ने इस बारे में किसी तरह सूचना अपनी बहन को दी। सूचना मिलने के बाद बहन रोहतक पहुंची और पुलिस को सूचना देकर होटल से बहन को बंधकमुक्त कराया। गुस्साई दोनों बहनों ने होटल में तोड़फोड़ भी की। फिलहाल आरोपी युवक व होटल संचालक फरार हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें