फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: भाजपा प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा बोले- किसानों से मिलकर किया जाएगा उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास

Sat, 14 Dec 2024 04:59 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। यह शुरूआत रोहतक के कलावड़ गांव से 22 दिसंबर सुबह 9 किसानों की बैठकों के साथ होगी। यह कहना है पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा का। वे शनिवार को 22 दिसंबर से किसानों से मिलने के कार्यक्रम की जानकारी मीडिया को दे रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो वर्ष में करीब 150 गांव में जाने का लक्ष्य है। उनकी बैठकों में जाकर उनसे संवाद किया जाएगा। मेरा परिवार 100 वर्षों से भी ज्यादा समय से किसानों की सेवा में है। वर्ष 1923 में चौधरी टेकराम लाहौर काउंसिल (एमएलसी) के सदस्य चुने गये थे। चौधरी राम सरूप देश की आजादी से पहले लाहौर काउंसिल के सदस्य चुने गये थे।

वे 1947 में देश की आजादी तक तीन बार चुने गए। मेरे परिवार ने अनेक काम इस क्षेत्र के किसानों की भलाई के लिए किए। इसी कड़ी निरंतर किसानों के द्वार जाकर उनसे संपर्क करेंगे। किसानों व सरकार के बीच अच्छे संबंध स्थापित करेगें। भाजपा के किसान हितैषी कामों को लेकर किसानों की चौखट पर जाऊंगा। उनसे बातचीत करूंगा। उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें