फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन्हांसमेंट की बकाया राशि के लिए शुरू की गई नई योजना : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुनवाई न करने और लगातार शिकायतें बढ़ने पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर तेज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि टप्पल, अतराैली और कोतवाली नगर के थानेदार बदल दिए। टप्पल थाने के प्रभारी को खैर विधायक की शिकायत के बाद हटाया गया है।
विज्ञापन




चौबीस नवंबर को ही क्वार्सी से टप्पल भेजे गए थाना प्रभारी विजयकांत शर्मा को हटाकर उन्हें अब अतरौली थाने की जिम्मेदारी दी गई है। खैर के भाजपा विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा था कि प्रोटोकाल में थाना प्रभारी टप्पल उनके बुलाने के बावजूद नहीं आए थे। इस संबंध में विधायक खैर सुरेंद्र दिलेर का कहना है कि परिचय बैठक के लिए खैर व टप्पल के थाना प्रभारी को बुलाया था। इनमें टप्पल प्रभारी मिलने के लिए नहीं आए। दो दिन पहले सुबह 10 बजे आने की बात कही। उस दिन उन्हें दिल्ली जाना था।



समय के बाद भी टप्पल के प्रभारी निरीक्षक नहीं आए तो फोन किया। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक का व्यवहार सही नहीं था। इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई। हालांकि एसएसपी ने स्थानांतरण को सामान्य बदलाव बताया है। इधर, एसएसपी ने लगातार शिकायतें मिलने पर सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसएसपी स्तर से जारी हुए आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक टप्पल विजयकांत शर्मा को अतरौली, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार को टप्पल थाने का जिम्मा दिया है।


थानाध्यक्ष अतरौली ईश्वर सिंह को कोतवाली नगर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि सामान्य बदलाव के तहत थानेदारों में फेरबदल किया गया है। सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार को जरूर व्यवहार ठीक न होने और जनसुनवाई न करने की शिकायतों पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें