फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक व सांपला में छह-छह मिमी बारिश, फसलों को होगा फायदा

विज्ञापन
31. एमडीयू में बारिश से बचने के लिए छाता लेकर गुजरतीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बाद बुधवार को जिले में हल्की बारिश हुई। सुबह करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। हालांकि, इसके बाद धूप निकल गई।
विज्ञापन

फिर दोबारा दोपहर साढ़े 12 बजे हल्की बारिश हुई। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रोहतक-सांपला में छह-छह, महम मेें दो, कलानौर-लाखनमाजरा में एक-एक मिमी बारिश हुई। इस बारिश का फसलों को फायदा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक 156 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है। गांव भैणी मातो निवासी किसान फूलकुमार ने बताया कि हल्की बारिश हुई है। इससे गेहूं की फसल को फायदा होगा। हालांकि, अगर ज्यादा बारिश हो जाती तो फसलों को नुकसान भी हो सकता है।

एक लाख हेक्टेयर में गेहूं, 13 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई
हल्की बारिश का रबी फसलों को फायदा मिलेगा। सरसों की फसल में फलियां बनी हुई हैं। गेहूं में भी बालियां आने लगी हैं। इस स्थिति में दोनों फसलों को पानी की जरूरत होती है। हल्की बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। जिले में एक लाख चार हजार हेक्टेयर में गेहूं और 13 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल लगी हुई है। दोनों फसलें पकने की तरफ बढ़ रही हैं। कृषि विभाग के मुताबिक, बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। 15 से 20 दिन बाद सरसों और 45 दिन में गेहूं की फसल पक जाएगी।
विज्ञापन

31. एमडीयू में बारिश से बचने के लिए छाता लेकर गुजरतीं युवतियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें