फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक ACB का झज्जर में छापा: छुछकवास पुलिस चौकी का होमगार्ड ढाई लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, सरपंच पर बनाया दबाव

Tue, 30 Apr 2024 03:47 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

सरपंच का आरोप है कि सतेंद्र व महिला ने उसके साथ अभद्रता की। उस पर लिखित समझौता करने के लिए दबाव डाला। सरपंच किसी तरह  वहां से निकल गया। 28 अप्रैल को एसीबी रोहतक के डीएसपी को शिकायत दी। डीएसपी सुमित के नेतृत्व में विजिलेंस ने छापा मारकर आरोपी सतेंद्र को ढाई लाख रुपये की रिश्वत सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम ने झज्जर में छापा मारकर छुछकवास पुलिस चौकी के होमगार्ड सतेंद्र को ढाई लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी एक महिला के साथ मिलकर भिंडावास गांव के सरपंच से पुलिस आयुक्त व डीएसपी कार्यालय में जांच का डरा दिखाकर लाखों रुपये ऐंठ चुका है। आरोपी को एसीबी रोहतक की टीम मंगलवार को झज्जर अदालत में पेश करेगी। 

विज्ञापन


एसीबी के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि छुछकवास गांव के सरपंच दारा सिंह ने शिकायत दी है कि सतेंद्र कुमार होमगार्ड है। उसने आरोप लगाया कि उसने एक महिला को अश्लील मैसेज भेजे हैं। न केवल पुलिस कार्रवाई होगी, बल्कि समाज में बदनामी भी होगी। डरा दिखाकर आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद फिर धमकी देना शुरू कर दिया। बोला, डीएसपी के पास दोबारा से जांच खोलने की शिकायत पहुंची है।

विज्ञापन


ऐसे में पांच लाख रुपये देने होंगे, ताकि शिकायत को दबाया जा सकेे। मार्च माह में एक लाख फोन पे व 4 लाख नकद ले लिए। इसके बाद धमकी दी कि मामलना एसपी के पास चला गया है। अब 10 लाख रुपये में मामला दबाया जा सकेगा। बदनामी के डर से सरपंच ने आरोपी सतेंद्र को 8 लाख रुपये दे दिए। अब अप्रैल 2024 में आरोपी सतेंद्र ने कहा कि मामला पुलिस आयुक्त कार्यालय में चला गया। ऐसे में 25 लाख रुपये दबाने के लिए देने होंगे। सरपंच ने इतनी ज्यादा राशि देने में समर्थता जाहिर की।
विज्ञापन


24 अप्रैल को आरोपी सतेंद्र अपने साथ षडयंत्र में शामिल महिला के साथ लघु सचिवालय झज्जर में सरपंच से मिला। सरपंच का आरोप है कि सतेंद्र व महिला ने उसके साथ अभद्रता की। उस पर लिखित समझौता करने के लिए दबाव डाला। सरपंच किसी तरह  वहां से निकल गया। 28 अप्रैल को एसीबी रोहतक के डीएसपी को शिकायत दी। डीएसपी सुमित के नेतृत्व में विजिलेंस ने छापा मारकर आरोपी सतेंद्र को ढाई लाख रुपये की रिश्वत सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी होमगार्ड सतेंद्र ने बताया कि  शिकायतकर्ता के खिलाफ किसी भी पुलिस स्टेशन, चौकी, डीएसपी, एसपी या पुलिस आयुक्त कार्यालय में कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें