हरियाणा के रोहतक के महम कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया पवन पुत्र सतबीर (29) बहलंबा गांव का है और महम के सरकारी अस्पताल में नौकरी करता था। 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी और 6 माह का एक बेटा है। गुरुवार को उसने घर पर ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से अभी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रहस्यमय परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
रोहतक शहर के बस अड्डा टी प्वाइंट के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति की रहस्य में परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की शारीरिक स्थिति काफी कमजोर थी और वह बीमार लगता है, हो सकता है कि इस कारण उसकी मौत हुई है अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।