फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एशियन चैंपियनशिप में रोहित ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
रोहित।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। लिमा पेरू में आयोजित अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में पहलवान रोहित ने रजत पदक जीता। रोहित ने बताया कि पहले मैच में जापान व दूसरे मैच में उज्बेकिस्तान के पहलवान को हराया। फाइनल मैच में कजाकिस्तान के पहलवान से हार के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि 2022 के अंत में उन्हें कमर में गंभीर चोट भी लग गई थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी और कहा था कि अगर उन्होंने खेलना जारी रखा तो उन्हें कुश्ती छोड़नी भी पड़ सकती है।
विज्ञापन

रोहित ने हार नहीं मानी, लगभग एक साल के बाद, उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया। उन्होंने बताया कि 2021 में जिले के मेहर सिंह अखाड़े में आ गया था, तभी से कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास कर रहा हूं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिसार जिले के नियाणा गांव का निवासी हूं। उन्होंने बताया कि 2024 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया। 2025 जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
अखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच रवि अहलावत, कोच सोनू, कोच रिंकू, कोच हरदीप, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा व कोच जयवीर ने अनुज को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें