फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिरसा ने चरखी दादरी को 23 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-23 इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सिरसा ने चरखी दादरी को 23 रन से हराया। मुकाबला चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली मैदान सी में खेला गया।
सिरसा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सिरसा टीम की ओर से पराग ने 39, सुखलीन ने 35 व दिलकश ने 49 रन बनाए। चरखी दादरी टीम की ओर से दीपक ने तीन, ललित, मोहित व सचिन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

इसके जवाब में चरखी दादरी की टीम 194 रन ही बना सकी व सिरसा ने 23 रन से मैच जीता। चरखी दादरी टीम की ओर से अनुराग ने शानदार 73 रन बनाए। सिरसा टीम की ओर से दीपक व ईशान व दीपक ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

गुरुग्राम को रेवाड़ी ने 54 रन से हराया
दूसरे मैच में गुरुग्राम को रेवाड़ी ने 54 रन से हराया। इस दौरान रेवाड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। रेवाड़ी टीम की ओर से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। केशव ने 61, आदित्य ने 59, वसंत लाल ने 71 व चर्चिल गुप्ता ने 64 रन बनाए। गुरुग्राम टीम की ओर से अमन व यश ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में गुरुग्राम की टीम 257 रन ही बना सकी व रेवाड़ी ने 54 रन बनाए। गुरुग्राम की ओर से लक्ष्य ने 71 व हितेश ने 89 रन बनाए। रेवाड़ी की ओर से जय ने चार व दिक्षांत ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें