फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित धनखड़ हत्याकांड : आईजी से बोलीं महिलाएं सांसद-विधायक का बेटा होता तो 24 घंटे में पकड़े जाते आरोपी

विज्ञापन
40-हुमायूंपुर गांव पहुंचकर पैरा पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय ​खिलाड़ी रोहित धनखड़ के परिजनों व ग्
विज्ञापन
रोहतक। पैरा पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर आईजी समरदीप सिंह वीरवार को हुमायूंपुर गांव पहुंचे। परिवार व गांव की महिलाओं ने कहा कि अगर सांसद या विधायक का बेटा होता तो 24 घंटे में पुलिस आरोपियों को पकड़कर जेल भेज चुकी होती।
विज्ञापन

यह गरीब का बेटा है। ग्रामीणों को सड़क पर आने के लिए मजबूर न किया जाए। आईजी ने कहा कि वे डीजीपी ओपी सिंह व विभाग का संदेश लेकर आए हैं। पुलिस परिवार के साथ है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
27 नवंबर को रोहित धनखड़ एक शादी समारोह में दोस्त बौंद कलां निवासी जतिन के साथ भिवानी के गांव रेवाड़ी खेड़ा गए हुए थे। वहां पर बरातियों से कहासुनी हो गई थी। लौटते समय रोहित व जतिन पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो दिन बाद उनकी पीजीआई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

भिवानी के सदर थाने में केस दर्ज है लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। नौ दिसंबर को धनखड़ खाप ग्रामीण व परिजनों के साथ डीजीपी ओपी सिंह से मिली थी। डीजीपी ने आईजी रोहतक समरदीप सिंह को परिजनों से मुलाकात कर सुरक्षा का आश्वासन देने के लिए कहा था।
इसी के चलते वीरवार को आईजी गांव पहुंचे और परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। साथ में डीएसपी सांपला संदीप मलिक व आईएमटी थाना पुलिस भी रही।
रोहित हत्याकांड को पुलिस गंभीरता से ले रही है। पूरा विभाग परिवार के साथ खड़ा है। भिवानी पुलिस की सीआईए की तीन टीमों के साथ साइबर सेल की विशेष टीम के अलावा गुरुग्राम एसटीएफ से भी मदद मांगी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -समरदीप सिंह, आईजी रोहतक रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें