फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जमीन के विवाद में कथूरा के सरपंच की हत्या की फिराक में था रोहित

Fri, 12 Dec 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
43-मोहित उर्फ बाबा।
विज्ञापन
रोहतक। कुख्यात बदमाश मोहित उर्फ बाबा अपहरण के केस में सात साल की सजा काट चुका है। तीन अक्तूबर को ही जमानत पर बाहर आया था। जमीन के विवाद में उसे सोनीपत जिले के गांव कथूरा के सरपंच नवीन की हत्या करनी थी। उससे पहले ही आरोपी को एवीटी स्टाप रोहतक की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अब डॉक्टरों की अनुमति के बाद आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एवीटी स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि करनाल में फायरिंग करके फरार हुआ सोनीपत के गांव कथूरा निवासी मोहित उर्फ बाबा रोहतक आईएमटी इलाके में घूम रहा है। बाइक सवार मोहित को तुरंत घेर कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
जवाब में पुलिस को गोली पैर में लगन से वह घायल हो गया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी फिलहाल रोहतक की शीतल कॉलोनी में रह रहा था।
विज्ञापन

आरोपी पर दर्ज हैं आठ केस, चार जिलों की पुलिस को दी थी तलाश
एवीटी स्टाफ इंचार्ज अश्वनी फोगाट ने बताया कि आरोपी मोहित उर्फ बाबा के खिलाफ आठ दर्ज हैं। तीन केस सोनीपत, दो झज्जर, एक-एक रोहतक, पानीपत व करनाल में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें