रोहतक। खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सभी ब्लॉकों के खिलाड़ियों में उत्साह है। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो के विभिन्न भार वर्गों में रोहन, यश, अर्पित, मनीष, अखिल और योगवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्केटिंग (क्वॉड और इनलाइन एक हजार मीटर) में अंडर-14 से अंडर-19 तक विभिन्न वर्गों में चैतन्य, दीपक नरवाल, कार्तिक, परविंदर और आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिक्षा विभाग रोहतक की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद में कुल 30 से अधिक खेलों में करीब 8 हजार खिलाड़ियों ने अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने-अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
क्रिकेट एमएस सरस्वती स्कूल, स्केटिंग जेड ग्लोबल स्कूल, ताइक्वांडो राजीव गांधी स्टेडियम, कुश्ती छोटूराम स्टेडियम, बास्केटबॉल विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल और वेटलिफ्टिंग वैश्य पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई।
क्रिकेट अंडर-17 आईबी इंटरनेशनल, नवयुग, विद्याश्री और लिटिल श्री स्कूल ने पहले राउंड के मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। कुश्ती अंडर-19 लड़कों के वर्ग में 55 से 82 किग्रा तक मनीष, मनजीत, प्रतीक, रवि, हिमांशु, प्रिंस व चिराग प्रथम स्थान पर रहे।
टेबल टेनिस अंडर-19 लड़कों के वर्ग में प्रथम अक्षत, द्वितीय नमन छिकारा और तृतीय योगेश रहे। शतरंज अंडर-19 लड़कों के वर्ग में प्रथम देवेंद्र जाखड़, द्वितीय रवीश मलिक और तृतीय स्थान केशव व दीपांशु ने प्राप्त किया। शूटिंग के एयर पिस्टल व राइफल में रुद्रांश शर्मा, अर्पित, अभिनव सभरवाल अव्वल रहे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी, जिला परियोजना अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, बीआरसी सुंदरलाल, बीईओ जयभगवान, राकेश सिवाच, ओमपाल, अंजू डबास, विनय भाटिया, निरुपमा, रीना, सीमा, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।
-अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों का हुआ चयन
समन्वयक डॉ. जनक राज ने बताया कि जूडो में 40 से 90 किलो में हिरेन, आर्यन, शिवम, यश अहलावत व जनक अहलावत विजेता रहे। जिम्नास्टिक के आर्टिस्टिक व एक्रोबैटिक में आदित्य कुमार, प्रिंस, ध्रुव, अमित, विवेक व वंश जिला स्तर के लिए चयन हुआ। वेटलिफ्टिंग अंडर-19 लड़कों के वर्ग में रजत व शिवम प्रथम स्थान पर रहे। तलवारबाजी अंडर-19 में यश, प्रिंस, योगेश, उत्कर्ष, शुभम व हिमांशु आदि खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय मुकाबलों के लिए हुआ। कबड्डी व खो-खो अंडर-19 लड़कों के वर्ग में कबड्डी में आदर्श गुरुकुल सिंहपुरा प्रथम, एनवीबी स्कूल द्वितीय और खो-खो में सैनी स्कूल रोहतक प्रथम व गुरुकुल हाई स्कूल लाढ़ौत द्वितीय रहा। बास्केटबॉल अंडर-19 लड़कों में प्रथम द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल व द्वितीय जीडी गोयनका स्कूल रहा। बास्केटबॉल अंडर-17 लड़कों में प्रथम एसडीएम स्कूल किलोई, द्वितीय विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल व तृतीय द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल रहा।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान ताइक्वांडो स्पर्धा मे