सांपला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्षा बंधन कार्यक्रम पर मौजूद विद्य
सांपला। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। स्कूल के सर छोटू राम सदन, सुभाष चंद्र बोस सदन, भगत सिंह सदन और चंद्रशेखर आजाद सदन के बीच अंतर-सदन राखी मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने सुंदर डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और उत्सव की भावना का प्रदर्शन किया। प्राचार्य संदीप नैन ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रेम, सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. सुनीता अहलावत ने सभी सदनों के लिए कार्यक्रम का समन्वय किया।