फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अप्रेंटिस छात्रों के भरोसे चल रहा रोडवेज का वर्कशॉप

Thu, 04 Dec 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10नारनौल डिपो वर्कशॉप में बस का टायर बदलते अप्रेंटिस के तहत प्र​शिक्षण प्राप्त करने
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज के वर्कशॉप में बसों की मरम्मत अप्रेंटिस के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों के भरोसे ही चल रहा है। वर्कशॉप में बसों की संख्या के हिसाब से 200 कर्मचारियों की आवश्यकता है लेकिन केवल 33 नियमित कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 65 अप्रेंटिस के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र ही मरम्मत कार्य संभाल रहे हैं। अनुभवी स्टॉफ की कमी के कारण बसों की उचित प्रकार से व समय पर बसों की मरम्मत नहीं हो पाती। जिससे संचालन भी प्रभावित होता है।

ट्रेड के इतर कार्य कर रहे छात्र
वर्कशॉप में आईटीआई के पेंटर, इलेक्ट्रीशीयन, वेल्डर, मैकेनिक, फिटर और टर्नर ट्रेड के छात्र अप्रेंटिस के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को बतौर स्टाई फंड 7 हजार से 8500 रुपये तक दिए जाते हैं लेकिन काम अधिक होने के कारण छात्र अपनी ट्रेड से इतर भी कार्य करते हैं। जैसे पेंटर ट्रेड के छात्र टायर बदलने सहित अन्य कार्य भी करते हैं।
विज्ञापन


मरम्मत के लिए प्रशिक्षण का अभाव
गत सितंबर में बीएस-6 श्रेणी की 25 नई बसें डिपो को मिली है। इस बसों की मरम्मत विशेष तौर पर वायरिंग का कार्य लैपटॉप की मदद से किया जाता है लेकिन अनुभवी स्टाफ की कमी के कारण कर्मचारियों व छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 33 नियमित कर्मचारियों को बीएस-6 की मरम्मत के लिए अभी तक कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई है।

अलग-अलग बैच में अप्रेंटिस के लिए बुलाए जाते हैं छात्र
अप्रेंटिस के तहत प्रशिक्षण अवधी एक साल की रहती है। इसलिए अलग-अलग बैच में आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त छात्रों को बुलाया जाता है जिससे यदि एक साल पूरा होने के बाद एक बैच चला जाए तो अन्य अनुभवी छात्र कार्यशाला में बने रहे और कार्य प्रभावित नहीं हो। एक साल पूरा होने के बाद छात्रों को अनुभवी प्रमाण पत्र दिया जाता है।
-
बॉक्स
मैं 3 माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा हूं। इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। हमारी अपील है कि अप्रेंटिस के बाद हमें स्थाई तौर पर रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाए। -संजय कुमार, छात्र

बॉक्स
स्टाफ की कमी के कारण मैं पेंटर ट्रेड से संबंधित कार्य के अतिरिक्त कार्य करता हूं। इससे मेरे कौशल में वृद्धि हुई है लेकिन ऐसी योजना अमल में लाई जानी चाहिए जिसके द्वारा अनुभवी प्रमाण-पत्र धारक युवा कार्यशाला में रोजगार प्राप्त कर सकें। -बलराज, छात्र

बॉक्स
आवश्यकता अनुसार वर्कशॉप में रिक्त पदों पर भर्ती की लंबे समय से मांग कर रहे लेकिन अभी तक कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -कृष्ण ऊणं, राज्य सचिव, हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन

वर्जन :
रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उच्च विभाग को अवगत कराया गया है। उम्मीद है जल्द ही अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें