फोटो 14जजपा के स्थापना दिवस पर रैली में जाने के लिए न्योता देते महिला जिला प्रधान व अन्य।स्र
नारनौल। जजपा की महिला शाखा की जिला प्रधान सोनिया धनखड़ पार्टी की स्थापना दिवस रैली के लिए गांव-गांव जाकर महिलाओं को आमंत्रित कर रही हैं। 7 दिसंबर को जींद जिले के जुलाना में पार्टी के आठवें स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए महेंद्रगढ़ जिले से कम से कम एक हजार से अधिक महिलाओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला और उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना ढकोसला साबित हुई है और प्रदेश में करीब छत्तीस हजार बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं का वास्तविक उत्थान केवल नैना चौटाला ही कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे दुष्यंत चौटाला ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर महिलाओं को लाभ पहुंचाया था।
सोनिया धनखड़ ने कहा कि बढ़ती कीमतों ने घरों की रसोई का बजट बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने महरमपुर, चिंडालिया, मोहनपुर, तोताहेड़ी, दोंगली, अकबरपुर, कालबा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान शारदा खन्ना, नीलम चिंडालिया, मीनू स्वामी, सुनीता, सरोज, रामकुमार मकसुसपुर, शेरू महरमपुर, चैनसुख तोताहेड़ी, सुनील दोंगली व राकेश अकबरपुर समेत कई नेता भी उनके साथ मौजूद थे। संवाद