फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 14 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
26सीटीके11... नया बस स्टैंड पर अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज कर्मी मांगे पूरी न होने पर 14 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। बुधवार को रोडवेज परिवार में एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल रखकर रोडवेज कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया। वर्कशॉप मैनेजर सुरेंद्र सिवाच को अपना मांग पत्र सौंपा। एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल अलग-अलग यूनियन के डिपो प्रधानों की अध्यक्षता में हुई। संचालन सतबीर मुंढाल ने किया।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि एक साल पहले परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। इसमें कर्मचारियों के दे अर्जित अवकाश में कटौती न करने, चालक व परिचालक का पे ग्रेड बढ़ाने, 2016 के चालकों को पक्का करने, 2002 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, सहायक स्टोर कीपर व सहायक कैशियर पद समाप्त न करने, चालकों को स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित कर प्रमोशन करने आदि मांगों पर सहमति बनी थी। इसके लिए परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक परिपत्र जारी नहीं किए हैं।
दूसरी ओर कर्मचारी व विभाग विरोधी फरमान जारी किए जा रहे हैं। जैसे ओवर टाइम सीमित करना, चालक-परिचालकों के 30 रात्रि ठहराव से घटाकर 10 रात्रि ठहराव करना, यूनियन नेताओं को द्वेष भावना से ड्यूटी लगाकर परेशान करना, बीमार कर्मचारियों से लंबे मार्गों पर ड्यूटी लेना, नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों के दे अर्जित अवकाशों में कटौती की जा रही हैं। पांच घंटे से अधिक मार्ग ड्यूटी के बाद 30 मिनट का रेस्ट देने के नाम पर चालकों व परिचालकों को अनेक परेशानियों का सामना करने का फरमान जारी किया गया है। मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। इस मौके पर प्रधान सुरेश नेहरा, सुमेश कुंडू, नरेश सिवाच, जोगेंद्र ढुल, राजेश पंघाल, जोगेंद्र मलिक, कुलदीप बडाली, गिरिराज, सतबीर मुंढाल वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंहरोहा, अमित महराणा, सुमेर सिवाच, दिनेश हुड्डा, जगदीप लाठर और ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें