26सीटीके10... कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत:पार्टी
रोहतक। आम आदमी पार्टी जिले में ''बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल'' अभियान चलाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे। पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा ने यह बात कही। वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में बड़ा बदलाव चाहिए तो आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा। इस बार टायर के बजाय पूरी गाड़ी बदलनी होगी। तभी प्रदेश के लोगों का भला होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने केजरीवाल को इसलिए जेल में डाला, क्योंकि उनको डर था कहीं दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा से भी इनका सफाया न कर दे। इस मौके पर शिव मोहन गुप्ता, सतीश खनगवाल, जसवंत अंबेडकर, राजबीर हुड्डा, विक्की बल्हारा, भूषण वधवा, जसबीर कुमार, सोनू हनुमान, राजेश बागड़ी, प्रवेश सहगल, संजय अहलूवालिया, भव्य देशवाल, मुकेश सैनी मौजूद रहे।