फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ड्राइवर को मारपीट करके फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
nv 2.JPG
विज्ञापन
रोहतक। बस स्टैंड से बुधवार सुबह 9:08 बजे झज्जर जा रही रोहतक डिपो की बस को दबंग युवक ने राजीव गांधी स्टेडियम मोड़ के पास रुकवाकर ड्राइवर की पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ दी। जब कंडक्टर ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उससे भी हाथापाई कर दी। सवारियों ने विरोध किया तो युवक स्वयं को पुलिस कर्मी बताकर रौब गालिब करने लगा। सूचना पर बस स्टैंड चौकी पुलिस पहुंची फिर भी युवकों के तेवर ढीले नहीं हुए। वह स्वयं को डीएसपी का भाई बताने लगा। वहीं, गुस्साए ड्राइवर ने सवारियों को उतारा और बस पुलिस चौकी पर ले जाकर खड़ी कर दी। पूरे मामले की लिखित शिकायत से की। विभाग का मामला फंसता देख पुलिस ने समझौते के प्रयास किए। दोपहर में युवकों ने चार हजार रुपये जुर्माना रोडवेज में जमा कराए, तब समझौता हुआ।
विज्ञापन

रोहतक डिपो के ड्राइवर सुशील और कंडक्टर रिंकू 9:08 मिनट पर झज्जर की सवारियों को लेकर बस स्टैंड से रवाना हुए। राजीव गांधी स्टेडियम मोड़ पर अचानक बस के आगे कार आ गई तो ड्राइवर ने ब्रेक लगाते हुए स्टेयरिंग घुमा दी। बस के अचानक मुड़ते ही रोड किनारे बाइक के साथ खड़े जींद के हथवाला निवासी युवक गुस्से में आगबबूला हो गया। वह बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। जैसे ही चालक बस को लेकर आगे बढ़ा वैसे ही युवक ने बाइक आगे लगाकर बस रुकवा ली। इसके बाद युवक गाली-गलौज देते हुए बस में चढ़ा और बाइक को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए ड्राइवर सुशील से मारपीट करने लगा। उसने ड्राइवर की वर्दी फाड़ दी तो कंडक्टर ने बीच-बचाव करते हुए विरोध शुरू कर दिया। आरोपी युवक ने स्वयं को पुलिस कर्मी बताते हुए कंडक्टर की भी पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर आरोपी युवक स्वयं को डीएसपी का भाई बताने लगा। इस बात को सुनकर पुलिस कर्मी नरम पड़े और युवक को चौकी ले आए। वहीं, ड्राइवर ने पिटाई के विरोध में सवारियों को वहीं उतार दिया और बस पुलिस चौकी के पास खड़ी कर दी। ड्राइवर ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की। चौकी पर जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पता चला कि उसके परिचित पुलिस में हैं, जिसके चलते पुलिस ने समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस के तमाम प्रयास के बाद में दोपहर में आरोपी युवक ने रोडवेज में हर्जाना के रूप में चार हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में समझौता हुआ। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोपहर में दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया जिसकी वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। युवक द्वारा स्वयं को पुलिस कर्मी बताने की बात गलत निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें