रोहतक। रोडवेज डिपो में अनुभाग व लेखा अधिकारी का रिक्त पद भरने के लिए रोडवेज तालमेल कमेटी का प्रतिनिधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट अंकित कुमार से मिला। कमेटी सदस्यों ने रिक्त पदों को भरने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
कमेटी सदस्य सुरेश नेहरा व मनजीत कारौर ने बताया कि चार महीने से रोहतक डिपो में अनुभाग अधिकारी व लेखाधिकारी के पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण कर्मचारियों के मेडिकल बिल, रात्रि भता, एसीपी के मामले लंबित पड़े हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से रोहतक डिपो में अनुभाग अधिकारी व लेखाधिकारी की स्थायी नियुक्ति करने का मांग की।
सिटी मजिस्ट्रेट अंकित कुमार ने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही रोडवेज डिपो में लेखा अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। इस दौरान हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी से सुमेर सिवाच, दिनेश हुड्डा, अमित महाराणा, नरेश सिवाच, संदीप खोखर, जोगेंद्र ढुल व सुमेश कुंडू मौजूद रहे।