फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगों के समर्थन में रोडवेज साझा मोर्चा यूनियन की हुई बैठक

Tue, 15 Aug 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ व जननायक कर्मचारी मजदूर संघ की सोमवार को बस स्टैंड कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान राजेश पंघाल ने की व संचालन सचिव अनिल धनखड़ ने किया।
विज्ञापन

डिपो प्रधान राजेश पंघाल ने बताया कि बैठक के दौरान 17 अगस्त वीरवार को 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। क्योंकि साझा मोर्चा द्वारा 23 जून को परिवहन मंत्री प्रधान सचिव परिवहन विभाग के साथ बैठक हुई थी। इसमें बहुत सी मांगों पर सहमति हुई बनी, इनमें से एक दो मांगों को छोड़कर बाकी सभी मांगे लंबित पड़ी हुई हैं। जिन पर सरकार गंभीर नहीं है जिनमें से मुख्य रूप से चालक, परिचालक, लिपिक का वेतन बढ़ाना 2016 के चालकों को पक्का करना, बकाया बोनस, डी ग्रुप के कर्मचारियों की पदोन्नति मुख्य रूप से शामिल है। इस अवसर पर प्रवीण कादयान, सत्येंद्र, नवीन मायना, राजेश गोरड, शेखर चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।
प्राइवेट परमिट देने पर बढ़ेगी बेरोजगारी
डिपो महासचिव अमित महाराणा ने बताया कि सरकार लगभग 265 रूटों पर प्राइवेट परमिट देना चाहती है, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी। सरकार जल्द से जल्द मानी गई मांगों का पत्र जारी करें। सरकार मानी गई मांगों को अगर जल्द से जल्द लागू नहीं करती है तो भविष्य में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें