फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए सात रूटों पर चलेगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की महिलाओं के लिए ग्रामीण रूटों पर रोडवेज की बसों के संचालन की योजना साकार होने लगी है। पहले चरण में प्रदेश के चार जिलों में इन बसों का संचालन शुरू हो चुका है। वहीं दूसरे चरण में अब रोहतक सात नए ग्रामीण रूटों पर जल्द ही ये बसें चलने लगेंगी। इसके लिए रूट मैप तैयार कर मुख्यालय भेजा जा चुका है। साथ ही इन रूटों पर ड्राईवर व कंडक्टरों की ड्यूटी लगाने के लिए सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की छात्राओं और महिलाओं को शहर में आवागमन के दौरान होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने लगभग 20 दिन पहले सभी जिलों के डिपो से नए ग्रामीण रूटों की जानकारी मांगी थी ताकि बस सुविधा से वंचित रूटों पर महिला बसों का संचालन हो सके, ताकि प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित व सुगम सफर कर सकें। अधिकारियों के अनुसार सरकार के निर्देश पर मुख्यालय ने पहले चरण में अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में नये ग्रामीण रूटों पर महिलाओं के लिए बसों का संचालन शुरू करवा दिया है। अब दूसरे चरण में रोहतक समेत कुछ और जिलों में बस चलवाई जाएंगी। मुख्यालय से जल्द ही महिलाओं के लिए बसों का संचालन शुरू होने के संकेत मिलने के बाद रोहतक डिपो ने ड्राइवर-कंडक्टरों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है।
डिपो महाप्रबंधक जोगेंदर रावल का कहना है महिलाओं के लिए नए ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। जैसे ही मुख्यालय से आदेश मिलेगा वैसे ही बसें चलने लगेगी। इन रूटों पर आगामी 10 दिन के अंदर नए रूटों पर महिला स्पेशल बसें चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी महिला स्पेशल बसें
सैमाण से रोहतक वाया भैंणी-सुरजन, महम, खरकड़ा, मदीना
सीसरखास से रोहतक वाया महम, खेड़ी, निंदाना, लाखनमाजरा
गिरावड़ से रोहतक वाया खरैंटी, लाखनमाजरा, टिटौली
बेडवा से रोहतक वाया फरमाणा, जुलाना, पौली लाखनमाजरा
कुलताना से रोहतक वाया सांपला, इस्माइला, खरावड़
बैरी से रोहतक वाया टिटौली, कबूलपुर, बालंद, सुनारिया
बिधलान से रोहतक वाया सिलाना, बखेता, मुंगाण, रुड़की, भालौठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें