फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी चुंगी स्थित शिव कॉलोनी के लोगों से 25 लाख की ठगी कर ‘बंटी-बबली’ फुर्र

विज्ञापन
रमेश साथ में पत्नी शिवनगर कालोनी के निवासियों से से 25 लाख रू ठगने का आरोप कालोनी के लोगों ने लगया।
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म बंटी और बबली की तर्ज पर एक दंपती शहर के लोगों से करीब 25 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया। भिवानी चुंगी शिव कॉलोनी में इलाहाबाद से करीब 20 साल पहले आए दंपती ने पहले लोगों का विश्वास जीता। करीब एक साल पहले दंपती ने कॉलोनी के लोगों से आर्थिक तंगी, बच्चों की फीस, एक्सीडेंट का बहाना बनाकर करीब 25 लाख रुपये ले लिए। 20 दिन पहले दंपती ने अपना 40 गज का मकान 12 लाख में रुपये में बेच दिया और अपने चार बच्चों के साथ लापता हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब मकान खरीदार मौके पर पहुंचा। इसके बाद लोगों ने उन्हें फोन किया तो वह भी बंद मिला। सोमवार को पीड़ित एकजुट होकर एसपी से मिले और लिखित शिकायत दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी महावीर, कृष्णा, सोनम, बलबीर, राजेश, मंजू, सुमेश्वर, सुनीता, सिमरन, गीता आदि ने बताया कि करीब 20 साल पहले यूपी के इलाहाबाद के गांव भीता से रमेश उनके क्षेत्र में रहने आया। शुरुआती पांच सालों तक वह कॉलोनी में ही किराये पर रहा। इसके बाद उसने खुद का करीब 40 गज का मकान खरीद लिया। इस दौरान उसने अपने मिलनसार व्यवहार से लोगों का विश्वास जीता। इस दौरान रमेश और उसकी पत्नी ने कई लोगों से रुपये उधार लेते और निर्धारित समय से पहले चुका देते। लोगों ने बताया कि रमेश व उसकी पत्नी ने पिछले एक साल से आर्थिक तंगी होने, बच्चों की फीस भरने, सड़क हादसा होने का बहाना बनाकर किसी से हजारों तो किसी से लाखों रुपये उधार ले लिए। लोगों ने बताया कि इस राशि को लौटाने के लिए उन्होंने तीन महीने का समय निर्धारित किया। तीन माह बीत जाने पर उनका क्षेत्र से सामान सहित मकान बेचने के 20 दिन बाद फरार होने का लोगों को पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
हर किसी से किया था तीन महीने में राशि लौटाने का वादा
पीड़ित महिला पूनम ने बताया कि वह हाउस वाइफ है। उसके पति का एक ढाबा है। आरोपियों ने पूनम से दो लाख रुपये लिए थे। जिसे तीन माह में लौटाने का वादा किया था। वहीं दूसरी पीड़ित महिला बलबीर कौर ने बताया कि उससे आरोपी 1.10 लाख की नकदी सहित उसकी जिम्मेदारी पर फाइनेंस कंपनी से ढाई लाख से ज्यादा रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित महावीर ने बताया कि वह पेशे से ट्रांसपोर्ट है, उससे भी उक्त आरोपी 1.30 लाख रुपये ले गए। वहीं एक फाइनेंसर का आरोप है कि आरोपी दंपती ने उससे करीब 9 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। करीब 20 लोगों से आरोपी दंपती रुपये ठग कर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। सभी पीड़ितों का कहना है कि उक्त दंपती ने तीन महीनों में राशि लौटाने का वादा किया था।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी कुछ लोग उनके साथ हुई ठगी की शिकायत लेकर आए थे। शिकायत के आधार पर तुरंत केस दर्ज करवा दिया गया। आरोपी दंपती को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राहुल शर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें