फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अतिक्रमण से सड़कें हुईं संकरी, आने-जाने में परेशानी

Sun, 07 Jun 2026 06:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बाजार में लगी रेहड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। दुकानदारों ने नाले पर कब्जे के अलावा सड़क तक सामान सजा लिया है। इससे सड़क संकरी हो जाती है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डिवाइडर के दोनों तरफ रेहड़ी वालों का कब्जा रहता है। राजेश कुमार, संजय सिंह, सोनू आदि का कहना है कि बाजार की मुख्य सड़क स्थित दुकानदारों ने दोनों तरफ सामान दुकान के भीतर रखने के बजाय कई फीट बाहर सड़क तक फैला दिया है। वहीं फल-सब्जी व अन्य सामान की रेहड़ी लगा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें संकरी हो जाने से मुख्य बाजार में सुबह से लेकर देर शाम तक जाम लग जाता है। त्योहारों या शादियों के सीजन में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सचिव पंकज जून का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। रेहड़ी वालों को अलग जगह दी जा रही है। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें