फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एलिवेटेड ट्रैक के साथ सड़क फिर अटकी, निगम व विस्थापितों के बीच नहीं बनी सहमति

Mon, 08 Jul 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एलिवेटेड ट्रैक के साथ निगम की ओर से बनाई जा रही सड़क एक बार फिर अटक गई है। भू-मालिकों के साथ जमीन अधिग्रहित करने के लिए 30 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से निगम की सहमति नहीं हो सकी है। उधर, पीडब्ल्यूडी ने शनिवार से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर के बीचोंबीच रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन के दोनों तरफ सड़क बनाई जानी हैं। पुरानी रेलवे लाइन उखाड़कर 21 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी राजीव गांधी स्टेडियम से चिन्नोट कॉलोनी तक 3.8 किलोमीटर लंबी सड़क बना रहा है। इस सड़क का काम शुरू हो गया है। पहले ठेकेदार नाला बना रहा है। दूसरी तरफ निगम को 2.51 करोड़ की लागत से 1.7 किलोमीटर लंबी व 15 फीट चौड़ी सड़क बनाई जानी है। सड़क निर्माण के लिए डीसी व निगम आयुक्त ने जून में मौके का मुआयना किया था। निगम अधिकारियों ने 21 जून तक 82 भवन मालिकों से सहमति पत्र मांगा था, जिनकी जमीन सड़क निर्माण में आ रही है। भवन मालिकों ने अपने सहमति पत्र नहीं दिए। संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने भवन मालिकों के साथ बैठक भी की, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका।....

30 हजार रुपये प्रति गज जमीन लेकर 20 हजार रुपये प्रति गज दे रहा निगम
सरकार की तरफ से सड़क के लिए जमीन लेने के लिए रेट तय कर दिए गए हैं। निगम की तरफ से 30 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से जमीन खरीदी जाएगी। बदले में चिन्नोट कॉलोनी में पीजीआई से ली गई जमीन में 20 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से प्लॉट दिए जाएंगे। हालांकि इस पर भी लोग तैयार नहीं हैं। क्योंकि साथ लगती कमर्शियल दुकानों के रेट ज्यादा थे। अब चुनावी मौसम में शासन व प्रशासन लोगों को नाराज नहीं करना चाहता है। ऐसे में मामला पेंडिंग पड़ा है।
विज्ञापन


वर्जन
पीडब्लयूडी की तरफ से सड़क निर्माण शनिवार से शुरू कर दिया। सोनीपत रोड तक लाइन उखाड़ी जा चुकी है। नाके का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दूसरी तरफ निगम व भू मालिकों के बीच सहमति बनाने का प्रयास जारी है। आठ से 10 लोगों के मकान टूटने बाकी हैं।
विज्ञापन


प्रदीप रंजन, प्रोजेक्ट ऑफिसर एवं पूर्व एसई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें