07सीटीके03...गोहाना रोड स्थित दयानंद मठ में आयोजित वैदिक सत्संग में मौजूद आर्य प्रतिनिधि सभा क
रोहतक। धार्मिक पुस्तकों में लिखे नियमों का कठोरता से पालन करना चाहिए। यह बात आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा दयानंद मठ में प्रतिमास के प्रथम सप्ताह में होने वाले मासिक वैदिक सत्संग यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य संतराम ने कही।
उन्होंने बताया कि ऋषि-मुनियों, महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। यज्ञ का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ। इसके बाद बहन दया आर्या, सत्यनारायण आर्य और आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के भजनोपदेशक सत्यपाल मधुर ने भजनों से देशभक्ति, पाखंड-खंडन, देश की वर्तमान दुर्दशा और ऋषिवर देवदयानंद की ओर से समाज के लिए किए गए उपकार की जानकारी दी।
शांति पाठ के बाद ऋषि लंगर लगाया गया। मंच का संचालन वेद प्रचार मंडल के प्रधान सुभाष सांगवान ने किया। इस मौके पर बहन दया आर्या, आचार्य संतराम, हवासिंह राठी, रामकिशन बाल्याण रिटायर्ड तहसीलदार मौजूद रहे।