संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य अधर में लटक गया है। करीब 50 प्रतिशत काम होने के बाद ठेकेदार मशीनरी लेकर चला गया। इससे सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ठेकेदार ने नगर परिषद से भुगतान नहीं मिलने को काम रुकने की वजह बताया है, जबकि परिषद के अनुसार विभाग से बजट नहीं मिला है।
सेक्टर निवासी जयपाल सांगवान, जयबीर भारद्वाज, हरकिशन दहिया, राकेश और बुल्लड़ पहलवान ने अधूरे निर्माण पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सड़कें पहले से ही जर्जर थीं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती थी। निर्माण शुरू होने से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन काम बीच में रुकने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की।
बजट के अभाव में भुगतान अटका
नगर परिषद के जेई नीरज ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए विभाग से बजट नहीं मिला है। इस कारण ठेकेदार को भुगतान नहीं हो सका। वहीं, वार्ड-29 के पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने अधिकारियों से बजट और भुगतान संबंधी बाधाएं दूर कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
फोटो-53: सेक्टर छह में अधूरा पड़ा रोड का निर्माण कार्य। संवाद
फोटो-54: सेक्टर छह में बिना मशीनरी के खाली पड़ा प्लांट। संवाद
फोटो-53: सेक्टर छह में अधूरा पड़ा रोड का निर्माण कार्य। संवाद