फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार रोडवेज के चालक परिचालक की मौत

विज्ञापन
कार की टक्कर से दूर जाकर गिरे चालक और परिचालक। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। करौंथा-सिमली मार्ग पर शुक्रवार दोपहर कार से टकराकर बाइक सवार रोडवेज के चालक परिचालक की मौत हो गई। एक ही बाइक से दोनों रोहतक डिपो में ड्यूटी करने को आ रहे थे। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। ग्रामीण गंभीर हालत में घायल चालक परिचालक को लेकर पीजीआई पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस बीच पीजीआई में बैठी एक महिला डॉक्टर को देखकर ग्रामीण और मृतकों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि यह महिला डॉक्टर ही तेज रफ्तार से कार चला रही थीं जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

रोहतक रोडवेज डिपो के चालक बेरी गांव निवासी नवीन (37) पुत्र रामकुंवर और परिचालक करौथा निवासी हरदीप (49) पुत्र नफे सिंह दोपहर में एक ही बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। बाइक नवीन की थी वही चला रहा था। उसने रास्ते में करौथा गांव से हरदीप को बैठा लिया था। कुछ दूरी तय करने के बाद ही पीछे से अनियंत्रित रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों कई फुट दूर छिटककर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक पूरी तरह टूट गई। हादसा होते ही वहां से गुजर रहे वाहन सवार राहगीरों ने रुककर शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक कार चालक मौके से भाग गया। एकत्रित ग्रामीणों में से कुछ ने दोनों को पहचान लिया और तुरंत परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जब तक परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तब तक ग्रामीण उन्हें लेकर पीजीआई आ गए, जहां दोनों घायल चालक, परिचालक की मौत हो गई। वहीं, साथ में आए कुछ ग्रामीणों ने पीजीआई के सीएमओ कक्ष में बैठीं महिला डाक्टर को पहचान लिया और शोर मचा दिया कि ग्रामीणों का आरोप था कि इन्हीं डाक्टर की कार से यह हादसा हुआ है। गुस्साए लोग महिला डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
रोडवेज कर्मचारी नेताओं में भी गुस्सा
रोडवेज के कर्मचारी नेता और तमाम कर्मचारी भी पीजीआई पहुंच गए। ग्रामीणों के यह कहने पर कि महिला डॉक्टर ही तेज रफ्तार में कार चला रही थीं, वहां हंगामा होने लगा। पीजीआई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

केस दर्ज, जांच होगी कार कौन चला रहा था
मृतकों के परिजनों व घायल की शिकायत और कार नंबर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कार को महिला डॉक्टर चला रही थीं या उनका ड्राइवर चला रहा था। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें