संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। रेलवे फाटक के पास बने बूस्टर में पानी पहुंचाने वाली मेन लाइन पिछले आठ महीने से ज्यादा समय से लीकेज है। पब्लिक हेल्थ विभाग ने एक बार तो लाइक ठीक करने के लिए सड़क को भी तोड़ा लेकिन लाइन को बिना ठीक किए छोड़ दिया।
हजारों लीटर पानी हर तीसरे दिन बर्बाद हो रहा है। वहीं दूषित पानी जा रहा है। विभाग की ये लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। कस्बा निवासी हरीओम, अनुराग और योगेश रोहिला आदि ने बताया कि बूस्टर में जाने वाली मेन लाइन पिछले साल से कई जगह से लीक है।
विज्ञापन
जहां व्यर्थ पानी बहता है वहीं दूषित भी हो रहा है। जून 2025 में विभाग ने लाइन को ठीक करने के लिए सड़क को तोड़ दिया था। उसके बाद भी लाइन ठीक नहीं की। पानी लीक की वजह से टूटी हुई सड़क हादसे का कारण बन रही है।
विभाग को सब पता होने के बाद भी ठीक नहीं कर रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग किसी हादसे के इंतजार में हैं। उधर विभाग के जेई उमा प्रसाद का कहना है कि होली के तुरंत बाद लाइन ठीक करा दी जाएगी। गड्ढे में मिट्टी भर देंगे।