12 सीटीके12-एमडीयू में संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल
रोहतक। केंद्रीय ऊर्जा व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि बाबा साहेब की संविधान में की गई व्यवस्था के अनुरूप ही समाज में पिछड़े लोगों को आरक्षण दिया जा रहा है। साधन संपन्न व्यक्ति का यह अधिकार नहीं है कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए। आरक्षण का लाभ जिन्हें जरूरत थी, उन्हें दिया गया। संविधान में साफ है कि केवल पात्र व्यक्ति को ही उसका हक मिलेगा। अयोग्य व्यक्ति को पात्र व्यक्ति का हक छीनने का अधिकार नहीं है।
पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में आयोजित संविधान गौरव समारोह एवं राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। उन्होंने कहा, बाबा साहेब कहते हैं, सबको उनका अधिकार मिलना चाहिए। ताकि निचले तबके के लोग समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
12 सीटीके12-एमडीयू में संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल