रोहतक। सीआईए टू ने डेयरी मोहल्ले में वाटर वर्कर्स के नजदीक छापा मारकर रेवाड़ी के युवक बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से प्रतिबंधित दवा की 28 शीशी बरामद की गई। पुरानी सब्जी मंडी थाने में आरोपी के खिलाफ 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान टीम माता दरवाजा चौक पर थी। तभी सूचना मिली कि डेयरी मोहल्ले में वाटर वर्कर्स के नजदीक रेवाड़ी निवासी बलबीर सिंह प्रतिबंधित दवाएं लेकर आने वाला है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली तो कब्जे से थैली में प्रतिबंधित दवा की 28 शीशी मिली।