फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा तीन से

Tue, 30 Jul 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

रेलवे की ओर खाटू श्याम जी के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 3 अगस्त से 31 अगस्त तक रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच चलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा तीन अगस्त, चार अगस्त, दस अगस्त, 11 अगस्त, 15 अगस्त, 16 अगस्त, 17 अगस्त, 18 अगस्त, 19 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 26 अगस्त, 29 अगस्त व 31 अगस्त को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 3 अगस्त, चार अगस्त, आठ अगस्त, दस अगस्त, 11 अगस्त, 15 अगस्त, 16 अगस्त, 17 अगस्त, 18 अगस्त, 19 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 26 अगस्त, 29 अगस्त व 31 अगस्त को (14 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें