फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए कांग्रेस की बड़ी घोषणा: हुड्डा बोले -पदक विजेता बनेंगे उच्च अधिकारी, कोटा देंगे

Mon, 29 Jul 2024 05:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

हरियाणा कांग्रेस ने पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को उच्च अधिकारी बनाएंगे। उन्होंने भाजपा पर कई आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष दल बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस ने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा एलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से खिलाड़ियों के लिए ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति को लागू किया जाएगा। खिलाड़ियों को नौकरियों में तीन प्रतिशत कोटा देकर उच्च पदों पर नियुक्त किया जाएगा। हुड्डा सोमवार को अपने डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि मनु इस बार मेडल को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थीं और कहकर गई थीं कि दादा अबकी बार पदक जरूर लाऊंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को खिलाड़ियों को सम्मान और इनाम देने में कोताही नहीं बरतनी चाहिए, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस की ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति बंद करके खिलाड़ियों को डीएसपी जैसे उच्च पदों पर नियुक्ति के अधिकार से वंचित कर दिया। कांग्रेस कार्यकाल में डीएसपी बने खिलाड़ियों को मौजूदा सरकार ने पदोन्नति तक नहीं दी। 

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान गांवों में सैकड़ों खेल स्टेडियम बनाए गए थे, लेकिन भाजपा ने उनका रख-रखाव तक ढंग से नहीं किया। स्कूली स्तर की खेल प्रतियोगिता स्पैट को भी बंद कर दिया। ‘खेलो इंडिया’ के बजट से हरियाणा को मात्र तीन प्रतिशत हिस्सा मिला है। जबकि खेलों में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लाते हैं। इन तमाम बातों से स्पष्ट है कि वो हरियाणा के युवाओं को खिलाड़ी नहीं, नशेड़ी बनाना चाहती है।
विज्ञापन


इनेलो व जजपा से कांग्रेस में आए दर्जनों नेता व कार्यकर्ता

प्रेस वार्ता के दौरान हुड्डा ने कहा कि भाजपा 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के कामों को गिनाकर वोट मांग रही है। सोमवार को किलोई हलका इनेलो व किसान सेल के पूर्व अध्यक्ष बलवान माजरा उर्फ बल्लू नांदल, जेजेपी के पूर्व युवा सचिव व इनसो के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित माजरा, बीजेपी की श्रीराम यात्रा प्रकोष्ठ रोहतक के अध्यक्ष एडवोकेट रणदीप माजरा, पुनीत नांदल, राजेश नांदल और जोगिंदर नरवाल ने अपने साथियों के संग कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें