फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस नहीं मिलने पर गुस्साए उपभोक्ता

Tue, 31 Dec 2013 09:36 PM IST
अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा कुंड स्थित कुंड भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार को गैस नहीं पहुंचने पर सुबह चार बजे से लाइन में लगे उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने एजेंसी के सामने रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर गैस सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर कुंड चौकी प्रभारी एएसआई हरिसिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

चौकी प्रभारी ने गैस एजेंसी संचालक से बात कर सूचना खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दी। विभाग के निरीक्षक जय यादव, दिनेश कुमार और चौकी प्रभारी हरिसिंह ने ग्रामीणों को गैस दिलवाने का आश्वासन दिया तब जाकर आधा घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने कहा कि इतनी ठंड में वे सुबह चार बजे से लाइन में लगे हुए हैं। अब उन्हें बताया जा रहा है कि गैस नहीं आएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से गांवों में होम डिलीवरी भी नहीं की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि कई दिनों से चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल रही है। कुंड भारत गैस की वितरक अनिता लूना ने बताया कि गैस सिलेंडर लेकर आ रही गाड़ी के सोहना के पास जाम में फंसने के कारण गैस गोदाम में देर से पहुंची।
विज्ञापन


जब गैस पहुंची तो सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण थोड़ा बहुत विलंब हुआ। उन्होंने बताया कि जैसे ही गैस की गाड़ी गोदाम में पहुंची उपभोक्ताओं की रिफिल की पर्ची काटकर उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें