फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निकाय चुनाव में जीत का इनाम... ढाका तीसरी बार बने भाजपा जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
17सीटीके11-भाजपा प्रदेश कार्यालय में रणबीर ढाका के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी कर नृत
विज्ञापन
रणबीर सिंह ढाका को भाजपा को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वह लगातार तीसरी बार पार्टी की ओर से दी गई यह जिम्मेदारी संभालेंगे। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद निकाय चुनाव में मिली जीत का उनको पार्टी ने इनाम दिया है। जातिगत समीकरण भी अहम कारण रहा।
विज्ञापन

इनेलो की छात्र विंग इनसो से छात्र राजनीति में कदम रखने वाले रणबीर सिंह ढाका कलानौर खंड के गांव सुंडाना के मूल निवासी हैं, साथ ही सेक्टर-1 में जाट भवन के सामने रहते हैं। इनेलो के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन 2014 में भाजपा में आ गए।एक बार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के उपाध्यक्ष भी रहे। अब काउंसिल के सदस्य हैं। करीब दो साल पहले तत्कालीन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अजय बंसल की जगह उनको जिला अध्यक्ष बनाया था। उस समय बंसल का दो माह का कार्यकाल बचा हुआ था। धनखड़ के बाद नायब सैनी के कार्यकाल में वह फिर से जिला अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। अब प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के कार्यकाल में उनको तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
ये तीन अहम वजह रही ढाका के फिर से जिला अध्यक्ष बनने में
लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हार के बाद जिले में संगठन को फिर से खड़ा किया। निकाय चुनाव में पार्टी को शानदार जीत मिली। न केवल मेयर जीता, बल्कि पार्टी 22 में 14 वार्ड जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन

लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में जाट समाज की अहम भूमिका रही। अब केंद्र व राज्य में कांग्रेस सत्ता में नहीं आ सकी, साथ ही भाजपा का जिले में केवल राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा हैं, जो गैर जाट समाज से हैं। ऐसे में पार्टी ने जाट समाज को संगठन में फिर से प्रतिनिधित्व देने के लिए ढाका को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
भाजपा का रोहतक में प्रदेश कार्यालय है, साथ ही रोहतक जिला पार्टी के लिए एक चुनौती रहा है। ढाका लगातार पार्टी कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। उनके जिला अध्यक्ष बनने में उनकी सक्रियता भी अहम कारण रही।
ढाका की जीत पर समर्थकों ने की आतिशबाजी
रविवार को 59 पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन किया था। सोमवार सुबह ही पंचकूला से नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई, जिसमें रणबीर ढाका को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया। समर्थकों ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया और आतिशबाजी की। चुनाव अधिकारी संदीप जोशी ने उनके नाम की घोषणा की। ढाका ने पार्टी कार्यालय के बाद पुराने कार्यालय के सामने डॉक्टर मंगलसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। ढाका ने कहा कि वह पार्टी से मिली जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाते रहेंगे।
इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, डिप्टी मेयर राजू सहगल, पूर्व जिलाध्यक्ष राज शर्मा, हरिओम मित्तल भाली, आशा शर्मा, सुखबीर चंदोलिया, नरेंद्र खट्टर, रमेश अत्रि, जिला उपाध्यक्ष वीरसिंह हुड्डा, उदयभान मलिक, वजीर खोखर, उषा शर्मा, रानी किराड़, संगीता सिंगला, पूर्व पार्षद अमित बंसल, डॉ. अशोक रंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें