17सीटीके06...दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते परी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड सचिव की स्पेशल फ्लाइंग ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
आदर्श गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव सिंहपुरा के परीक्षा केंद्र पर दो विद्यार्थियों की यूएमसी बनी। दोनों परीक्षार्थियों ने अपने कपड़ों में नकल छिपा रखी थी। दोनों एक ही कमरे में परीक्षा दे रहे थे। यहां निजी स्कूल के अध्यापक की ड्यूटी लगी हुई थी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर अध्यापक को मौके पर ही हटा दिया गया। जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय के 9782 विद्यार्थी हैं। इसमें से 9,644 विद्यार्थी उपस्थित और 138 अनुपस्थित रहे।
परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर आसान आया हुआ था। परीक्षा करने में किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या नहीं हुई। पेपर ज्यादा बड़ा नहीं आया हुआ था। कई बच्चों ने बताया कि निर्धारित समय से आधे घंटे पहले ही उनका पेपर पूरा हो गया।
17सीटीके06...दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते परी
17सीटीके06...दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते परी